गाज़ियाबाद, अप्रैल 23 -- ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। टीला मोड़ थाना क्षेत्र में बुआ के यहां रहकर पढ़ाई कर रही 14 वर्षीय छात्रा संदिग्ध हालत में लापता हो गई। छात्रा 18 अप्रैल को सुबह ट्यूशन पढ़ने गई थी, जिसके बाद घर नहीं लौटी। मामले में अनहोनी की आशंका जताते हुए परिजनों ने मुकदमा दर्ज करवाया है। फर्रुखनगर में रहने वाली महिला ने बताया कि उनकी भतीजी पिछले दो साल से उनके पास रहकर पढ़ाई कर रही थी। 18 अप्रैल को वह ट्यूशन जाने से घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं आई। पुलिस ने 22 अप्रैल की रात में मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक कर रही है। यह भी पढ़ें- संदिग्ध दशा में किशोरी लापता, केस कहा कि जल्द उसका पता लगा लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...