ट्यूलिप हॉस्पिटल का पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित
रांची, सितम्बर 12 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के निर्देश पर मरीज के परिजनों से मारपीट के मामले में रिंग रोड स्थित ट्यूलिप हॉस्पिटल का पंजीकरण तत्काल प्रभाव से अंतरिम रूप से निलंबित कर दिया गया है। रांची सिविल सर्जन डॉ. अमरेंद्र प्रसाद ने क्लिनिकल एस्टैब्लिशमेंट्स अधिनियम के तहत यह कार्रवाई की। जांच पूरी होने तक अस्पताल में नए ओपीडी मरीजों का पंजीकरण और इलाज, नए मरीजों की भर्ती, नई वैकल्पिक सर्जरी और अन्य नई चिकित्सकीय सेवाओं पर रोक रहेगी। पहले से भर्ती मरीजों का इलाज जारी रहेगा। 10 सितंबर की घटना की जांच के लिए अस्पताल को केस शीट, रजिस्टर, उपचार संबंधी दस्तावेज, ड्यूटी रोस्टर और सीसीटीवी फुटेज समेत सभी रिकॉर्ड सुरक्षित रखने का निर्देश दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मरीजों के साथ दुर्व्यवहार बर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.