ट्यूमर से ग्रसित जीत के उपचार के लिए परिजनों ने पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी से मांगी मदद
दुमका, जुलाई 6 -- दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड के सांपचाला पंचायत अंतर्गत लखीबाद गांव निवासी निर्मल महतो के 8 वर्षीय एकलौता पुत्र जीत यादव गंभीर ट्यूमर बीमारी से पीड़ित है। इलाज के लिए आर्थिक सहयोग की गुहार लेकर जीत के दादा परेश महतो ने पूर्व मुख्यमंत्री सह वर्तमान सरकार के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी को दुमका जाते क्रम में दलाही चौक पर लिखित आवेदन सौंपा। दिए गए आवेदन के अनुसार जीत यादव का इलाज वर्तमान में तमिलनाडु स्थित सीएमसी अस्पताल वेल्लोर में चल रहा है। चिकित्सकों ने बच्चे की स्थिति नाजुक बताते हुए ऑपरेशन करने की सलाह दी है। डॉक्टरों के अनुसार ऑपरेशन और अन्य चिकित्सीय खर्च मिलाकर लगभग 8 लाख रुपये का अनुमान है। जीत के पिता निर्मल महतो पेशे से दिहाड़ी मजदूर हैं। परिवार का कहना है कि इतनी बड़ी रकम जुटा पाना उनके लिए संभव नहीं है। आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.