कानपुर, फरवरी 21 -- कानपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से शनिवार सीएमई कार्यक्रम का आयोजन आईएमए हॉल में किया गया। डॉ. जगनदीप एस विर्क ने लिंब साल्वेज इन बॉन ट्यूमर्स एंड बॉन कैंसर पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हड्डी के कैंसर के इलाज की आधुनिक प्रक्रिया है, जिसमें पैर या हाथ को अलग किए बिना केवल ट्यूमर वाले हिस्से को हटाया जाता है। इस सर्जरी में प्रभावित हड्डी को धातु के प्रोस्थेसिस (कृत्रिम अंग) या हड्डी के ग्राफ्ट से बदल दिया जाता है ताकि अंग की कार्यक्षमता बची रहे। यह मुख्य रूप से ऑस्टियोसार्कोमा और इविंग सार्कोमा में उपयोग की जाती है। उन्होंने बताया कि कैंसर हड्डियों या कोमल ऊतकों तक सीमित है तो यह सर्जरी अंग विच्छेदन का एक बेहतर विकल्प है जो शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करती है। डॉ. आदित्य नरूला ने आर्थोपेडिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.