लखनऊ, मई 3 -- लंबे समय तक टीबी और सामान्य बीमारी समझकर गलत इलाज झेल रही एक युवती को केजीएमयू में नई जिंदगी मिली है। डॉक्टरों ने उसके सीने से 2.5 किलोग्राम का ट्यूमर जटिल सर्जरी कर निकाला है। ट्यूमर इतना विशाल था कि इसने मरीज के दाएं फेफड़े को पूरी तरह सिकोड़ दिया था। दिल के साथ मुख्य धमनी (एओर्टा) पर भी खतरनाक दबाव बना रहा था, जिससे युवती को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। पल्स सामान्य से दो गुना थी। सदर के उदयगंज निवासी शगुन (20) बीते एक साल से सीने में दर्द और सांस फूलने और दिल की धड़कन तेज होने की समस्या से जूझ रही थी। पिता विमल कुमार यादव ने बेटी को नजदीकी क्लीनिक में दिखाया। जहां कुछ दिन पल्स पर काबू पाने की दवा चली। जनवरी में युवती की तबीयत और बिगड़ने पर डॉक्टर ने एक्सरे जांच कराई। फेफड़े में पानी भरा होने की आशंका जाहिर कर मरीज को ...