ट्यूब्स डिवीजन में रिकॉर्ड मासिक उत्पादन, कटा केक
जमशेदपुर, जून 4 -- ट्यूब्स डिवीजन ने अपने मार्च माह के रिकॉर्ड 82.5 केटी के सर्वाधिक मासिक उत्पादन को तोड़ दिया है। मई माह में कंपनी ने 83.7 केटी का उत्पादन कर नया मासिक रिकॉर्ड बना दिया है। एसटी मिल ने भी अब तक का सर्वाधिक मासिक उत्पादन का रिकॉर्ड बनाते हुए 20 केटी उत्पादन किया है। वीपी उज्ज्वल चक्रवर्ती ने इस उपलब्धि पर सभी कर्मचारियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह कठिन परिश्रम और इच्छाशक्ति का परिणाम है। यह उपलब्धि चुनौतीपूर्ण बाजार परिस्थितियों के बावजूद हासिल की गई है। ट्यूब्स डिवीजन में मंगलवार को इस उपलब्धि पर केक कटिंग समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में वीपी उज्ज्वल चक्रवर्ती उपस्थित थे। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों के साथ कमेटी सदस्य सरोज कुमार सिंह, धनंजय, शुभम मिश्रा, मनोज कुमार मिश्रा, बीके राय आदि शामिल हुए।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.