जमशेदपुर, अप्रैल 26 -- टाटा स्टील के ट्यूब्स डिवीजन में मैनपावर बढ़ाया जाएगा। प्रबंधन और यूनियन आपस में बैठकर मैनपावर तय करेंगे। शुक्रवार को इस संबंध में प्रबंधन और यूनियन के बीच वार्ता हुई। टाटा स्टील टिनप्लेट डिवीजन में सुबह 11 बजे से वार्ता शुरू हुई, जो दो घंटे तक चली। वार्ता में ट्यूब्स डिवीजन में गिरते उत्पादन को लेकर टाटा स्टील के नवनियुक्त उपाध्यक्ष ऑपरेशंस डाउन स्ट्रीम उज्ज्वल चक्रवर्ती ने चिंता जताई थी। उन्होंने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया और शुक्रवार को यूनियन की वार्ता बुलाई। वार्ता में प्रबंधन से उज्ज्वल चक्रवर्ती के साथ सीएचआरओ जुबिन पालिया तथा टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार सिंह और महासचिव सतीश कुमार सिंह शामिल हुए। यूनियन ने गिरते उत्पादन को लगातार मैनपावर में कमी आना बताया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.