जमशेदपुर, फरवरी 18 -- टाटा स्टील टिनप्लेट डिवीजन के एग्जीक्यूटिव-इन-चार्ज (ईआईसी) उज्ज्वल चक्रवर्ती को ट्यूब्स डिवीजन का नया ईआईसी नियुक्त किया गया है। इस संबंध में मंगलवार को टाटा स्टील के सीईओ एवं एमडी टीवी नरेंद्रन के हस्ताक्षर से सर्कुलर जारी किया गया। सर्कुलर के अनुसार, 10 मार्च से उज्ज्वल चक्रवर्ती अपनी वर्तमान जिम्मेदारियों के साथ अगली सूचना तक लेवल आईएल टू ग्रेड पर एग्जीक्यूटिव-इन-चार्ज (ट्यूब्स) की जिम्मेदारियां भी संभालेंगे। वे वाइस प्रेसिडेंट मार्केटिंग और सेल्स (फ्लैट प्रोडक्ट्स) को रिपोर्ट करते रहेंगे और जमशेदपुर से ही अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे। उल्लेखनीय है कि ट्यूब्स डिवीजन के ईआईसी संजय एस साहनी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, और 9 मार्च उनका अंतिम कार्यदिवस होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.