फिरोजाबाद, मई 8 -- थाना नसीरपुर क्षेत्र के गांव सुजावलपुर में अपने ट्यूबवैल पर बैठे युवक को गाली गलौज कर मारपीट कर दी। घटना में पीड़ित घायल हो गया। उसकी शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रजनेश प्रार्थी रजनेश कुमार पुत्र जगदीश निवासी सुजावलपुर थाना नसीरपुर अपने ट्यूबवैल पर बैठा हुआ था। उसका आरोप है कि गांव के अवनीश पुत्र राजबहादुर ने आकर गाली गलौज कर दी। जब पीड़ित ने कहा कि वह गरीब आदमी है उसे बिना बात के गाली गलौज न करो। इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने उसके ऊपर लाठी से हमला कर दिया जिससे पीड़ित लहुलुहान हो गया। पीड़ित के सिर पर गंभीर चोट आई है। उसका शोर सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। यह देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मेडिकल कराकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.