ट्यूबवैल के पानी की नाली में युवक का शव मिला
मुजफ्फर नगर, मई 26 -- थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के रोहाना में छपार-खामपुर मार्ग पर देशी शराब की दुकान के पास ट्यूबवैल के पानी की नाली में सोमवार सुबह 10 बजे के लगभग एक 40 वर्षीय युवक का शव मिला। उसका सिर पानी में डूबा हुआ था। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और घटनाओं की जांच पड़ताल की। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य एकत्र किए। उसकी जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर पंकज पुत्र रमेश निवासी मुहल्ला कानूगोयान कस्बा चरथावल के रुप में हुई। वह मजदूरी करता था। और अविवाहित था। रोहाना चौकी इंचार्ज मोहित कुमार ने बताया कि मृतक शराब पीने का आदी था, और शराब पीने के लिए ही वहां पर आया था, जिसकी शराब के नशे में होने के कारण पानी की नाली में गिरने से मौत हुई है। यह भी पढ़ें- घर से निकले मजदूर का शव मिलने से सनसनी सूचना पाकर पहुंचे परिजनों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.