फतेहपुर, दिसम्बर 6 -- खागा। कोतवाली क्षेत्र के भखरना में गुरुवार रात चोरों ने किसान के ट्यूवेल से स्टार्टर घड़ी और तार काटकर चोरी कर लिया। विनोद कुमार की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु की थी। शनिवार को पुलिस ने गांव के ही वीरु पासवान और मनोज को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया। कोतवाल रमेश पटेल ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...