संभल, अप्रैल 2 -- थाना क्षेत्र के गांव घोंसली राजा में किसान के ट्यूबवेल से ट्रांसफार्मर चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद अवर अभियंता (जेई) ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव निवासी किसान शिशुपाल सिंह के खेत में ट्यूबवेल पर ट्रांसफार्मर लगा हुआ था, जिससे सिंचाई के लिए बिजली आपूर्ति होती थी। बीती रात अज्ञात चोरों ने मौके का फायदा उठाकर ट्रांसफार्मर चोरी कर लिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर किसान के होश उड़ गए। पीड़ित किसान ने इसकी शिकायत जुनावई विद्युत विभाग के अवर अभियंता मनोज कुमार पटेल से की। इसके बाद जेई ने मामले में अपनी रिपोर्ट संलग्न करते हुए थाना पुलिस को तहरीर दी है। अवर अभियंता ने बताया कि बिजली सप्लाई बदायूं जिले के जरीफनगर क्षेत्र से आ रही है, जबकि उपकरण जुनावई विद्युत विभाग क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.