ट्यूबवेल में सो रहे किसान पर टूटकर गिरा बिजली का तार, करंट से मौत
बदायूं, जुलाई 22 -- बदायूं। घर के पास बने झोपड़ीनुमा ट्यूबवेल में सो रहे किसान के ऊपर बिजली का तार टूटकर गिरने से करंट लग गया। करंट से झुलसकर किसान की मौत हो गई। किसान की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। उघैती थाना क्षेत्र के गांव खिरकवारी भूड़ का रहने वाला 45 वर्षीय राजपाल पुत्र रामेश्वर सोमवार रात घर के पास बने झोपड़ीनुमा ट्यूबवेल में सो रहा था। इसी दौरान बिजली का तार टूटकर अंदर लगे पंखे पर गिर गया। पंखे में करंट उतरने से राजपाल उसकी चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मंगलवार सुबह गांव के कुछ लोग खेतों की ओर गए तो उन्होंने राजपाल को जमीन पर पड़ा देखा। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.