मऊ, फरवरी 15 -- सूरजपुर। मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत सूरजपुर निवासी हरेंद्र सिंह के जीवापार स्थित खेत में लगे ट्यूबवेल का 400 मीटर पाइप चोरों ने चुरा लिया। इस घटना की जानकारी रविवार की सुबह होने पर पीड़ित किसान ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है। हरेंद्र सिंह का खेत जीवपार गांव में स्थित है। फसल की सिंचाई के लिए पंपिंग सेट से लंबा प्लास्टिक पाइप लगाया गया था। रविवार की सुबह जब किसान खेत पर पहुंचा तो पाइप गायब था। जिसके बाद काफी तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। पीड़ित किसान के अनुसार चोरी गए पाइप की कीमत लगभग पांच हजार रुपये है। इस घटना से उन्हें आर्थिक क्षति उठानी पड़ी है। ग्रामीणों ने खेतों में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए सतर्कता बढ़ाने की मांग की है। किसान ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.