लखीमपुरखीरी, जून 9 -- लखीमपुर। चारा लेने गए किशोर की ट्यूबवेल पर नहाते समय करंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गयी। पीड़ित पिता ने मामले की तहरीर पुलिस को दे दी है। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।कोतवाली सदर के महेवा गांव निवासी नन्हकू का 14 वर्षीय पुत्र पवन कुमार चारा लेने खेत पर गया था। बताते हैं कि गर्मी अधिक होने के कारण कटुईपुरवा में लगे रिंकू उर्फ घासी के ट्यूबवेल पर नहाने लगा। आरोप है कि नहाते समय ट्यूबवेल पर मौजूद नौकर दीपू ने बांस में बंधे केबिल को हटाने के लिए कह दिया। केबिल हटाते समय केबिल पानी मे गिर गया जिससे पानी मे भी करंट दौड़ गया। यह भी पढ़ें- बिजली विभाग की लापरवाही पर आक्रोश, डीएम ने गठित की चार सदस्यीय समिति पवन करंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौक़े पर ही मौत हो गयी। बेटे की मौत की सूचना पाकर परिजनों में कोह...