चंदौली, फरवरी 28 -- सकलडीहा। सकलडीहा कस्बा के टिमिलपुर में जल निगम की ओर से दो दो ट्यूबवेल लगा हुआ है। इसके संचालन के लिये सोलर लाइट के अलावा दोनों ट्यूबवेल पर जनरेटर की सुविधा है। प्रथम ट्यबवेल की कनेक्शन नहीं जोड़ा गया है। जबकि द्वितीय ट्यूबवेल की मोटर जली हुई है। जिससे जलनिगम की टंकी को भरने में समस्या आ रही है। ग्रामीणों ने जो मोटर सही है उसे कनेक्शन कर पानी की आपूर्ति चालू कराने की मांग की है। वहीं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से जल्द मरम्मत कराने की मांग की नहीं तो आंदोलन की धमकी दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.