उरई, अप्रैल 29 -- आटा। संवाददाता कदौरा ब्लॉक के जोराखेरा गांव में जल जीवन मिशन के तहत किए गए कार्यों की जमीनी हकीकत बेहद खराब नजर आ रही है, जहां ट्यूबवेल तो बना दिया गया लेकिन आज तक उसमें मोटर नहीं डाली गई है, जिससे पूरी योजना ठप पड़ी हुई है। वहीं मुख्य पाइप लाइन कई जगहों पर फटी और क्षतिग्रस्त पड़ी है, जिससे पानी आपूर्ति शुरू होना तो दूर व्यवस्था ही सवालों में घिर गई है।पाइप लाइन डालने के नाम पर गांव की सड़कों को जगह-जगह से खोद दिया गया, लेकिन न तो उनकी मरम्मत कराई गई और न ही पानी की सप्लाई शुरू हो सकी, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच ग्रामीणों को मजबूरी में हैंडपंप का सहारा लेना पड़ रहा है। दिलीप, नवल, आनंद, जगपाल, भरत कुमार, बाल्मीक श्रीवास, धमेंद्र और रोहित का कहना है कि कई बार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.