ट्यूबवेल पर सोने गए मजदूर का मिला शव, हत्या की आशंका
रायबरेली, जून 11 -- गुरूबख्श गंज (रायबरेली) संवाददाता। गुरबक्शगंज थाना क्षेत्र के अटौरा बुजुर्ग चौकी के पूरे निधि गांव के पास एक बाग में गुरुवार की सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया । मृतक की पहचान अटौरा बुजुर्ग निवासी शंभू उर्फ छेद्दू पुत्र भगौती के रूप में हुई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जरुरी साक्ष्य जुटाये l परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। थाना क्षेत्र के अटैरा बुजुर्ग निवासी छेद्दू बीते कुछ दिन पूर्व ही ईंट भट्ठे से मजदूरी कर घर वापस लौटा था।परिजनों के मुताबिक बुधवार रात वह खाना खाकर गांव के बाहर स्थित अपने ट्यूबवेल पर सोने चला गया था। गुरुवार की सुबह गाँव के ही अमरनाथ जब खेत में पानी लगाने पहुंचे तो ट्यूबवेल के पास मालिन बाग में छेद्दू का शव पड़ा देख उनके हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.