हरदोई, अगस्त 9 -- हरदोई/सांडी। पति की मौत के बाद खेत में बने ट्यूबवेल पर रह रही वृद्धा के साथ शनिवार देर रात एक अधेड़ ने दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपित ने वृद्धा के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। आरोप है कि आरोपित ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर सब्जी बिक्री और पेंशन की रकम भी छीन ली। घायल वृद्धा को परिजन चारपाई पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार कराया गया। परिजनों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।एक गांव निवासी वृद्धा गांव के खेत में बने ट्यूबवेल पर रहती है। शनिवार रात वह रोजाना की तरह वहीं सो रही थी। उसका बेटा परिवार के साथ गांव स्थित पुश्तैनी मकान में था। आरोप है कि देर रात गांव का ही भगवान सिंह शराब के नशे में ट्यूबवेल पर पहुंचा और वृद्धा को दबोचकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा...