ट्यूबवेल पर पानी पीने के दौरान झटका करंट से बाप-बेटे की मौत, परिवार में मचा कोहराम
नई दिल्ली, जून 22 -- यूपी के अलीगढ़ में क्वार्सी थाना क्षेत्र के गांव बरेहती में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। चूड़ी बेचने जा रहे पिता-पुत्र की झटका करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। वह ट्यूबवेल पर पानी पीने के लिए रुके थे। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिए हैं। एक साथ परिवार में दो मौत की खबर पहुंचते ही कोहराम मच गया। मूलरूप से फिरोजाबाद के किस्ती नगर निवासी नसीम (32) चूड़ी की फेरी लगता था। वर्तमान में वह गांव बरेहती में किराए के मकान में परिवार संग रह रहा था। परिजनों के अनुसार सोमवार की दोपहर वह आठ वर्षीय बेटे मुदस्सिर के साथ ढ़केल पर चूड़ी बेचने पड़ोसी गांव में जा रहा था। रास्ते में वह पानी पीने के लिए एक नलकूप पर रुक गए। बेटा नलकूप के पास नाली से पानी पी रहा था। तभी वहां मक्का के खेत में लगे झटका करंट की चपेट में आ गया और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.