ट्यूबवेल पर नहाते समय किशोर को लगा करंट, मौत
लखीमपुरखीरी, जून 9 -- चारा लेने गए किशोर की ट्यूबवेल पर नहाते समय करंट की चपेट में आने से मौत हो गयी। मृतक के पिता ने मामले की तहरीर पुलिस को दे दी है। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है। कोतवाली सदर के महेवा गांव निवासी नन्हकू का 14 वर्षीय बेटा पवन कुमार सोमवार की शाम करीब 5 बजे चारा लेने खेत पर गया था। बताते हैं कि गर्मी अधिक होने के कारण वह कटुईपुरवा में लगे रिंकू उर्फ घासी के ट्यूबवेल पर नहाने लगा। आरोप है कि नहाते समय ट्यूबवेल पर मौजूद नौकर दीपू ने बांस में बंधे केबिल को हटाने के लिए कह दिया। यह भी पढ़ें- ट्यूबवेल पर नहाते समय किशोर को लगा करंट, मौत केबिल हटाते समय केबिल पानी में गिर गया, जिससे पानी में भी करंट दौड़ गया और पवन करंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। बेटे की मौत की सूचना पाकर परिजनों में कोहराम मच गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.