गाज़ियाबाद, अप्रैल 28 -- मुरादनगर, चंद्रशेखर त्यागी। थाना क्षेत्र के एक गांव में ट्यूबवेल पर पेयजल लेने गई महिला के साथ अश्लील हरकत कर छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। विरोध करने पर दबंगों ने घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला की ननद ने इस संबंध में मोदीनगर थाने में तहरीर दी है। एसीपी मसूरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर इकबाल, समशेर, साबिर और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- गालियों के विरोध पर महिला और घरवालों को पीटा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...