देवरिया, जनवरी 9 -- बंजरिया बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के ग्राम पंचायत मेदीपट्टी बेलवनिया में टयूबवेल बने हुए करीब 10 वर्ष हो गए, लेकिन अभी तक नाले का निर्माण नहीं हो सका। इसके चलते किसानों को फसलों की सिंचाई करने में काफी दिक्कत होती है। खेतों में गेहूं फसल की सिंचाई करनी जरूरी है। मेदीपट्टी गांव में सिंचाई को लेकर किसान काफी परेशान हैं। गांव में स्थापित टयूबवेल शो पीस बना है। नाले के अभाव में इससे फसलों की सिंचाई नहीं हो पाती। साधन संपंन किसान तो पंपिंग सेट आदि से अपने खेतों की सिंचाई कर लेते हैं, सबसे ज्यादा दिक्कत आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को हो रही है। गांव के किसान ध्रुप राय, फारुख शेख, अभिषेक राय, अकरम शेख, राकेश राय, उमेश राय व वशिष्ठ ने बताया कि ट्यूबवेल का निर्माण हुए एक दशक बीत गए लेकिन विभाग के उदासीनता के चलते आज तक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.