गोरखपुर, अप्रैल 14 -- ब्रम्हपुर/चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। झंगहा थाना क्षेत्र के जंगल रसूलपुर नं. दो स्थित बलुघट्टा टोला में मंगलवार सुबह सरकारी ट्यूबवेल की टंकी में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 22 वर्षीय निकेश निषाद उर्फ झब्बर पुत्र बाजीलाल निषाद के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। गांव के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की गई है। निकेश सोमवार सुबह काम पर गया था और देर शाम घर लौटा। रात करीब 10 बजे वह अपनी मां से 500 रुपये लेकर घर से निकला। परिजनों के मुताबिक, उसका भाई पीछे गया तो वह ट्यूबवेल के पास एक दुकान पर बैठा मिला। यह भी पढ़ें- गोरखपुर में सरकारी ट्यूबवेल की टंकी में मिला युवक का शव,हत्या की आशंका मंगलवार सुबह जब ग्रामीण ट्यूबवेल चलाने पहुंचे तो टंकी में युवक का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.