चंदौली, फरवरी 1 -- धीना, हिन्दुस्तान संवाद। धानापुर विकास खंड के ग्राम पंचायत माधोपुर में लगाया गया राजकीय ट्यूबवेल कई महीनों से खराब है। मोटर और स्टार्टर में गड़बड़ी के चलते बंद पड़ा हुआ है। जिसके चलते किसानों के खेतों की सिंचाई के लिए परेशान होना पड़ रहा है। इस समय गेहूं की सिंचाई का पीक सीजन है। किसानों का कहना है कि समय पर पानी नहीं मिलने से फसल खराब होने लगती है और इसका सीधा असर उत्पादन पर पड़ता है। किसानों की मेहनत पर भी पानी फिर जाएगा। किसान मुन्ना सिंह, राजू सिंह, अशोक कुमार, लालजी यादव सहित अन्य का कहना है की जब किसानों को पानी की जरूरत पड़ती है तब सरकारी मशीनरी फेल हो जाती है। वही जब किसान अपने खेतों की सिंचाई अन्य संसाधनों से कर लेते हैं तब टयूबवेल ठीक हो जाता है। इस टयूबवेल पर तैनात आपरेटर कभी भी किसानों के संपर्क में नहीं रहत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.