अमरोहा, मार्च 12 -- जोया, संवाददाता। डिडौली क्षेत्र के गांव पतेई खालसा में ट्यूबवेल के पानी को लेकर विवाद में दो पक्षों के बीच बीती 30 नवंबर को जमकर मारपीट हुई थी। कोर्ट के आदेश पर मामले में एक ही परिवार के नौ लोगों के खिलाफ परिपोर्ट दर्ज की है।गांव निवासी बदन सिंह की बेटी हिन्द कौर का आरोप है कि बीती 30 नवंबर की सुबह लगभग 9:45 बजे वह अपने भाइयों के साथ खेत पर काम कर रही थी। उसी दौरान गांव मझरा पतेई निवासी आकाश, अमित, जसराम, विक्की, अजय, यशवीर व उसकी दो बेटी और भोला उर्फ चंद्रहास वहां पहुंच गए। आरोपियों ने ट्यूबवेल के पानी को लेकर विवाद शुरू कर दिया। विरोध करने पर सभी लोग फावड़ा, गंडासा और लाठी-डंडे लेकर ट्यूबवेल के कमरे में घुस आए और हिन्द कौर के भाई न्याय सिंह व राष्ट्रीय सिंह पर हमला कर दिया। आरोपियों ने लात-घूंसों और डंडों से मारपीट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.