ट्यूबवेल की कोठरी पर बैठा दिखाई दिया गुलदार, वीडियो वायरल
बिजनौर, अगस्त 23 -- चांदपुर क्षेत्र के कराल गांव मार्ग पर शनिवार रात एक किसान के ट्यूबवेल की कोठरी पर गुलदार बैठा दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। गुलदार को देखकर किसी ग्रामीण ने उसका वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। क्षेत्र में लगातार गुलदार दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बारिश के बाद गुलदार सड़क और ट्यूबवेलों के आसपास सूखे स्थानों पर अधिक दिखाई दे रहे हैं। गुलदार की लगातार मौजूदगी से ग्रामीण रात के समय खेतों पर जाने से भी डर रहे हैं। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी क्षेत्र में निगरानी कर रही है। यह भी पढ़ें- Bijnor News: रायपुर खास में पुलिया पर दिखा गुलदार, ग्रामीणों में दहशत ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने के लिए क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग की है।उधर, वन क्षेत्राधिकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.