ट्यूबवेल की केबल काटते दो युवक रंगे हाथ पकड़े, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा
उरई, जून 27 -- कुसमिलिया। संवाददाता डकोर थाना क्षेत्र में किसानों के ट्यूबवेलों से लगातार हो रही बिजली केबल चोरी का खुलासा शनिवार को हो गया। ग्रामीणों ने दो युवकों को केबल काटते रंगे हाथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।ग्रामीणों के अनुसार गांव में पिछले काफी समय से कई किसानों के ट्यूबवेलों की केबल चोरी हो रही थी। इससे किसान सिंचाई को लेकर परेशान थे। शनिवार को दो युवक रिक्शा से गांव पहुंचे और एक ट्यूबवेल की केबल काटने लगे। इसी दौरान एक ग्रामीण की नजर पड़ी और उसने तुरंत ट्यूबवेल मालिक व अन्य किसानों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे किसानों ने दोनों युवकों को दबोच लिया। ग्रामीणों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पूछताछ में युवकों ने अपना नाम शिवम और आनंद बताया। दोनों ने खुद को उरई के एसआरइंटर कॉलेज के पास का निवासी बताया। ग्राम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.