इटावा औरैया, मार्च 19 -- थाना क्षेत्र के ग्राम ईकारपुर में कुछ लोगों ने ट्यूबवेल का पानी छोड़कर एक महिला किसान की आलू की खड़ी फसल नष्ट कर दी। महिला किसान ने कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है और नुकसान की भरपाई की मांग की है। ग्राम नगला बिहारी ईकारपुर निवासी रामदेवी ने बताया उसकी करीब चार बीघा में आलू की फसल तैयार हुयीं है। आरोप है कि गांव के ही पिता पुत्र ने अपने ट्यूबवेल का पानी जानबूझकर उसके खेत में छोड़ दिया, जिससे पूरी फसल सड़कर नष्ट हो गई। पीड़िता का कहना है कि ग्रामीणों के समझाने पर आरोपियों ने पहले नुकसान की भरपाई करने की बात कही, लेकिन बाद में मुकर गए और मुआवजा देने से साफ इनकार कर दिया। घटना से आहत महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और फसल के नुकसान का हर्जाना दिलाने की मांग की है। पुलिस म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.