ट्यूबवेल कनेक्शन से तार खींचने के विवाद में खूनी संघर्ष, मुकदमा दर्ज
अंबेडकर नगर, जून 7 -- भीटी, संवाददाता। महरुआ थाना क्षेत्र के दरबपुर गांव में ट्यूबवेल कनेक्शन से तार खींचने के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। हिंसक झड़प में लाठी, डंडों, लात-घूंसों और लोहे के सरियों का खुलकर इस्तेमाल किया गया, जिससे दोनों पक्षों के लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। दरबपुर निवासी त्रिलोकीनाथ यादव का आरोप है कि वह बीते पांच जून की रात्रि करीब साढ़े 11 बजे अपने ट्यूबवेल पर थे, तभी गांव के ही अखंड प्रताप यादव, अरविंद यादव, सुभाष यादव पुत्रगण बलराम यादव और एक अज्ञात व्यक्ति ने ट्यूबवेल के कनेक्शन से तार खींचने का प्रयास किया। यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश में दो भाइयों को पीटकर किया घायल विरोध करने पर आरोपियों ने उनकी पिटाई कर दी। दूस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.