ट्यूबवेल ऑपरेटर पर जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार
मुरादाबाद, मई 17 -- मुरादाबाद। सिविल लाइंस के चक्कर की मिलक में ट्यूबवेल ऑपरेटर राकेश पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी ओमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले में ओमी और उसके दो भाइयों के खिलाफ जानलेवा हमला, तोड़फोड़ समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया था। नागफनी थाना के बंगलागांव चौकी क्षेत्र के शिवविहार कॉलोनी निवासी राकेश नगर निगम के जलकल विभाग में आउट सोर्सिंग पर ट्यूबेवल ऑपरेटर है। उसकी ड्यूटी चक्कर की मिलक स्थित नगर निगम के ट्यूबवेल पर चल रही है। एसएचओ मनीष सक्सेना ने बताया कि शनिवार शाम साढ़े पांच बजे वह ट्यूबवेल पर था। यह भी पढ़ें- दबंगों ने भाई-बहन से की मारपीट उसी दौरान चक्कर की मिलक होली का मैदान निवासी ओमी अपने भाई आनंद ओर अमन के साथ वहां पहुंचा और गाली गलौज करने लगा। विरोध किया तो आरोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.