उरई, मार्च 15 -- कोंच। संवाददाता नदीगांव में पिछले एक महीने से ट्यूबवेल खराब पड़ा है, जिससे स्थानीय निवासियों को गंभीर पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या के कारण लोगों में रोष व्याप्त है।ट्यूबवेल खराब होने से वार्ड नंबर 2 और आसपास के मोहल्लों में पानी की आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है। कई परिवार इस समस्या से प्रभावित हैं, जिन्हें अपनी दैनिक जरूरतों के लिए पानी का इंतजाम करने में भारी परेशानी हो रही है। इसे जल निगम की बड़ी लापरवाही माना जा रहा है।निवासियों ने नदीगांव नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को भी लिखित पत्र देकर समस्या के त्वरित समाधान की मांग करने का निर्णय लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.