हजारीबाग, नवम्बर 6 -- विष्णुगढ़ प्रतिनिधि। ट्यूनीशिया में फंसे झारखंड के प्रवासी मजदूरों की वतन वापसी का सिलसिला शुरू हो गया है। फंसे हुए 48 प्रवासी मजदूरों में से 31 मजदूरों का पहला जत्था बुधवार को मुंबई के हवाई जहाज से मुंबई के सीएसएमटी एयरपोर्ट पर उतरा। इसके बाद वे ट्रेन से अपने घर की ओर लौटेंगे। गुरुवार को दूसरे जत्थे में शामिल 9 मजदूरों की वापसी होगी। इसके बाद शेष 8 मजदूर शुक्रवार को लौटेंगे। अपने वतन की सरजमीं पर कदम रखते ही मजदूरों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सभी ने वापसी में मदद कराने में भारत सरकार, झारखंड सरकार तथा फंसे होने की सूचना सरकार को देने वाले समाजसेवी भुवनेश्वर महतो का आभार जताया। बता दें कि झारखंड के हजारीबाग, गिरिडीह तथा बोकारो जिले के 48 प्रवासी मजदूर ट्रांसमिशन लाइन में काम करने के लिए अफ्रीकी देश ट्यूनीशिया में फंस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.