बेगुसराय, जनवरी 7 -- वीरपुर, निज संवाददाता। ट्यूनिंग ऑफ स्कूल कार्यक्रम के तहत बुधवार को बरैपुरा और जगदर स्कूल के बच्चे आपस में मिले। उच्च माध्यमिक विद्यालय वीरपुर पश्चिम बरैपुरा के छात्र-छात्राएं उच्च माध्यमिक विद्यालय जगदर पहुंचे थे। इसमें बच्चों ने स्कूल का अवलोकन किया, बच्चों से संवाद किया,और विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साह के साथ भाग लिया। दोनों स्कूल की छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर धमाल मचा दिया। इसमें झिझिया व जट-जटिन की खूब सराहना हुई। भाषण व क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। भषण में जगदर के आयुष कुमार प्रथम,वीरपुर पश्चिम की अमृता कुमारी द्वितीय व गायत्री कुमारी तृतीय स्थान पर रही। अंग्रेजी भाषण में जगदर की सुदिति राज शर्मा प्रथम व सुरैया परवीन द्वितीय स्थान प्राप्त की। क्विज में जगदर की साधना कुमारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.