नोएडा, जून 5 -- दादरी। दादरी के लुहारली टोल प्लाजा पर शुल्क चुकाए बिना बूम बैरियर तोड़ते हुए फरार हुए आठ व्यावसायिक वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि लुहारली टोल प्लाजा पर 31 मई को कई व्यावसायिक वाहन पहुंचे। इनमें से कुछ वाहन चालक टोल शुल्क का भुगतान करने की बजाय तेज वाहन दौड़ाते हुए टोल प्लाजा के बूम बैरियर को तोड़ दिया और वहां से निकल गए। पुलिस ने टोल चोरी, सरकारी एवं निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने समेत अन्य संबंधित धाराओं में आठ वाहनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...