इटावा औरैया, जून 13 -- बसरेहर। ग्वालियर-बरेली हाईवे स्थित चौबिया थाना क्षेत्र के बख्तियारपुर टोल प्लाजा पर शनिवार दोपहर टोल शुल्क को लेकर एक अधिवक्ता और टोलकर्मियों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी बढ़ने पर टोल प्लाजा पर हंगामे की स्थिति बन गई, जिससे करीब आधे घंटे तक यातायात प्रभावित रहा और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। बसरेहर निवासी एक अधिवक्ता शनिवार दोपहर करीब एक बजे थाना चौबिया जा रहे थे। इसी दौरान वह बख्तियारपुर टोल प्लाजा पहुंचे। बताया गया कि उन्होंने खुद को अधिवक्ता बताते हुए बिना टोल शुल्क दिए वाहन निकालने का प्रयास किया, जिस पर टोलकर्मियों ने शुल्क जमा करने की बात कही। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ने पर टोलकर्मी घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग करने लगे। आरोप है कि इसी दौरान अधिवक्ता ने एक कर्मचारी क...