टोल विवाद को लेकर भाकियू महाशक्ति कार्यकर्ताओं ने बहादुरगढ़ थाने का किया घेराव
हापुड़, जून 4 -- गंगा एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर टोल शुल्क को लेकर हुए विवाद ने बुधवार को बड़ा रूप ले लिया। भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने बहादुरगढ़ थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया और पुलिस पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंचीं क्षेत्राधिकारी ने किसान नेताओं से वार्ता कर उन्हें शांत कराया, जानकारी के अनुसार दो दिन पूर्व भाकियू महाशक्ति के जिला अध्यक्ष नितिन चौहान बहादुरगढ़ क्षेत्र से गंगा एक्सप्रेसवे पर अपने वाहन के साथ चढ़ने पहुंचे थे। इस दौरान टोल प्लाजा पर मौजूद कर्मचारियों ने उनसे निर्धारित टोल शुल्क जमा करने को कहा। आरोप है कि इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। नितिन चौहान का कहना था कि किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं से टोल नहीं लिया जान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.