टोल वसूली घोटाले में सुबह से रात तक टोल संचालक का घर खंगाला
मेरठ, सितम्बर 3 -- मेरठ/गंगानगर। टोल वसूली घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की लखनऊ टीम ने मेरठ के गंगानगर स्थित राधा गार्डन कॉलोनी में बुधवार सुबह एक मकान पर छापेमारी की। तीन गाड़ियों में ईडी अधिकारियों की टीम सुबह करीब 9 बजे ही इस मकान पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी। सर्च अभियान के दौरान तमाम दस्तावेज, बैंक खातों, लेनदेन और बाकी तमाम बिंदुओं पर साक्ष्य संकलन किया गया। इस दौरान पुलिस को कार्रवाई से दूर रखा गया। रात करीब 10 बजे तक भी ईडी की कार्रवाई जारी थी। प्रवर्तन निदेशालय ने टोल वसूली घोटाले में बुधवार को देशभर में 14 जगहों पर छापेमारी की है। पिछले साल खुलासा किया गया था कि आरोपियों ने एनएचएआई के सॉफ्टवेयर के समानांतर एक फर्जी सॉफ्टवेयर बनाकर करोड़ों रुपये की अवैध वसूली की। यूपी एसटीएफ ने इस धांधली का भंडाफोड़ किया था। जांच में पत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.