शाहजहांपुर, अप्रैल 12 -- जलालाबाद। बरेली-फर्रुखाबाद एनएच-730सी टोल रोड पर महाराणा प्रताप चौक के पास बने गहरे गड्ढे राहगीरों के लिए गंभीर खतरा बन गए हैं। लगातार हो रही दुर्घटनाओं से क्षेत्र में दहशत और नाराजगी का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गड्ढे इतने गहरे हैं कि रात के समय दिखाई नहीं देते, जिससे बाइक और चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो रहे हैं। कई बार वाहन गड्ढों में फंस चुके हैं। हाल ही में एक कार गड्ढे में फंस गई, जिसे राहगीरों की मदद से बाहर निकाला गया।ग्रामीणों के अनुसार टोल कंपनी और संबंधित अधिकारियों को कई बार शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। लोगों का कहना है कि टोल टैक्स वसूला जा रहा है, लेकिन सड़क की स्थिति बदहाल है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द मरम्मत नहीं कराई गई तो आंदोलन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.