बस्ती, मार्च 15 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले में मार्ग परिवर्तन के बाद ट्रक संचालकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ट्रक एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द विचार नहीं किया गया तो टोल प्लाजा पर आंदोलन किया जाएगा। इस संबंध में एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शनिवार को बैठक कर टोल प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा। मड़वानगर टोल प्लाजा के मैनेजर धनाजी डोंगरे ने बताया कि ट्रक एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई है। उनकी मांगों से संबंधित ज्ञापन उच्चाधिकारियों को भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि सोमवार तक इस पर निर्णय लेकर ट्रक एसोसिएशन को अवगत करा दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...