लखनऊ, अप्रैल 4 -- टोल टैक्स की दरों में बढ़ोतरी के बाद अब रोडवेज बसों का सफर भी जल्द महंगा होगा। इस संबंध में लखनऊ के क्षेत्रीय प्रबंधक ने परिवहन निगम के प्रधान प्रबंधक आईटी को पत्र भेजकर टोल टैक्स की बढ़ी दरों के सापेक्ष बसों का किराया संशोधित करने के लिए पत्र भेजा है। लखनऊ से छह शहरों के बीच संशोधित किराये का असर पड़ेगा। कानपुर रोड, अयोध्या, गोरखपुर, बाराबंकी जरवल रोड, रायबरेली-कानपुर रोड, लखनऊ-सीतापुर रोड और रायबरेली-प्रयागराज रोड पर पड़ने वाली टोल की दरें एक अप्रैल से सिगंल ट्रिप के लिए बढ़ा दी गई हैं। ऐसे में लखनऊ से कानपुर, गोरखपुर, रायबरेली, प्रयागराज, प्रतापगढ़ और सुलतानपुर आने-जाने वाले यात्रियों को सफर के लिए ज्यादा किराया देना होगा। क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि अभी टोल टैक्स की दरों में बदलाव के बाद रोडवेज बसों के किराये में ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.