बहादुरगढ़, अप्रैल 10 -- उसने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि नौकरी का पहला दिन उसकी जिंदगी का आखिरी दिन बन जाएगा। चंद रुपए का टोल बचाने के लिए एक रोडवेज ड्राइवर ने 22 साल के कपिल को बस से कुचलकर मार डाला। शुक्रवार को वह पहले ही दिन ड्यूटी पर आया था और इस भयंकर हादसे में उसकी मौत हो गई। हरियाणा में बहादुरगढ़ के रोहद टोल प्लाजा पर हरियाणा रोडवेज की एक बस ने एक टोल कर्मचारी को कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल कर्मचारी को रोहतक पीजीआई लाया गया, जहां उसे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 22 साल के कपिल पुत्र आनंद के रूप में हुई है। शुक्रवार को वह पहले ही दिन ड्यूटी पर आया था और इस भयंकर हादसे में उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- फरीदाबाद के OYO होटल में दोस्त ...