टोल बचाने के लिए गांवों में भारी वाहनों का आवागमन
भदोही, जुलाई 16 -- भदोही, संवाददाता। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 स्थित लालानगर टोल प्लाजा पर लगने वाले टोल को बचाने के फेर में इन दिनों जिले में सड़क हादसों की बाढ़ आ गई है। ज्ञानपुर मार्ग, बभनौटी-असनांव मार्ग पर बड़े वाहनों का भारी दबाव आए दिन सड़क हादसों का कारण बन रहा है। समाजसेवी राहुल सिंह ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा है। कहा कि गोपीगंज के लालानगर टोलप्लाजा पर टोल बचाने के चक्कर में मालवाहक वाहन ज्ञानपुर, असनाव और बभनौटी बाजारों से होकर गुजर रहे हैं। इससे सड़कें खराब हो गई हैं और बाजारों में घंटों जाम लग रहा है। सबसे ज्यादा चिंता की बात यह है कि आए दिन इस मार्ग पर सड़क हादसे हो रहे हैं जिसमें लोगों की जान जा रही है। उन्होंने मंत्री से मांग की है कि ज्ञानपुर-असनाव-बभनौटी मार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.