देवघर, जुलाई 4 -- देवघर, प्रतिनिधि। देवघर-दुमका-भाया बासुकीनाथ एनएच-114-ए पर रॉन्ग-साइड ड्राइविंग और शॉर्टकट का बढ़ता चलन अब लोगों की जान पर भारी पड़ने लगा है। प्रतिदिन हजारों छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने से दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ रहा है। पिछले करीब तीन वर्षों से सड़क निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन अब तक कई संवेदनशील स्थानों पर न आवश्यक सड़क संकेतक लगाए गए हैं और ना ही नियमित यातायात निगरानी की व्यवस्था की गई है। परिणामस्वरूप वाहन चालक समय बचाने, लंबा यू-टर्न टालने और टोल टैक्स से बचने के लिए रॉन्ग-साइड ड्राइविंग कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Purnia News: हादसे का बड़ा कारण : कहीं अवैध कट तो कहीं इंजीनियरिंग डिफेक्टसड़क पर बढ़ती दुर्घटनाएँ गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे मोहनप...