अलीगढ़, अप्रैल 16 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। एक तरफ किसान बारिश और ओलावृष्टि से हुई फसल बर्बादी को लेकर परेशान है। वहीं दूसरी तरफ सर्वे न होने से उनकी चिंता बड़ी हुई है। बड़ी संख्या में ऐसे किसान हैं, जिनकी फसल का सर्वे नहीं हुआ है। किसानों ने इस मामले में जिला कृषि अधिकारी से शिकायत की है। किसानों की मांग है कि उनकी फसल का सर्वे जल्द से जल्द कराया जाए, जिससे उन्हें क्षतिपूर्ति हो सके। धनीपुर के किसान संतोष कुमार ने बताया कि दूसरी बार हुई बारिश के बाद 1 अप्रैल को बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद टीम को मौके पर आकर बर्बाद फसल का आंकलन करना था। इसकी रिपोर्ट बनाई जानी थी। लेकिन अब तक टीम नहीं आई। ऐसे में जब तक खेत खाली नहीं होगा तब तक अगली फसल कैसे करेंगे। इसी क्रम में कई किसान ऐसे हैं, जिन्होंने शिकायत दर्ज क...