टोल फ्री नंबर 112 व पुलिस कंट्रोल रूम 0657-2431028 को दे सकते नशीले पदार्थों की सूचना
जमशेदपुर, सितम्बर 20 -- जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि जिले में ड्रग्स के अवैध व्यापार, इस्तेमाल या ढुलाई से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन एवं पुलिस को दें। इसके लिए टोल फ्री नंबर 112 एवं पुलिस कंट्रोल रूम 0657-2431028 पर सूचना दी जा सकती है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई में नागरिकों की सूचना महत्वपूर्ण आधार बन सकती है तथा सामूहिक प्रयासों से समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाया जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.