बस्ती, दिसम्बर 3 -- बस्ती, निज संवाददाता। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत कार्य स्थल पर महिलाओं के साथ होने वाले लैंगिक उत्पीड़न की रोकथाम, निषेध और निवारण अधिनियम 2013 के तहत प्रभारी निरीक्षक महिला थाना डॉ. शालिनी सिंह ने जागरूकता अभियान चलाया। जनपद के विभिन्न प्रतिष्ठानों में जाकर वहां कार्यरत महिलाओं से विस्तृत बातचीत की। इस अधिनियम के तहत उनको बताया गया कि अगर आपके साथ किसी भी प्रकार का लैंगिक उत्पीड़न होता है तो आप उसकी शिकायत टोल फ्री नंबर या उनके कार्यालय में आकर कर सकती हैं। इस अधिनियम के मुख्य प्रावधान आंतरिक शिकायत समिति के बारे में भी जानकारी दी गई। बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को कार्य स्थल पर लैंगिक उत्पीड़न से बचाव है। महिलाओं को कार्यस्थल पर सक्षम और गरिमा पूर्ण कार्य के लिए वातावरण बनाना योजना का मुख्य उद्देश्य है। मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.