टोल फ्री नंबर पर दर्ज करायें फसल क्षति की शिकायत
बस्ती, सितम्बर 28 -- बस्ती, हिटी। जिले में खरीफ मौसम के लिए 'प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना' और 'पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना' लागू कर दी गई है। योजना के क्रियान्वयन के लिए बीमा कम्पनी को नामित किया गया है। किसान धान के फसल का बीमा कराकर प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान पर क्षतिपूर्ति प्राप्त कर सकते हैं। यह जानकारी उप कृषि निदेशक अशोक कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि फसल क्षति की स्थिति में किसान टोल फ्री नं. 14447, व्हाट्सएप नंबर 7065514447 या प्लेस्टोर से 'क्राप इंश्योरंस' एप डाउनलोड कर शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इसके अलावा संबंधित बैंक शाखा, राजकीय कृषि बीज भण्डार या कृषि विभाग कार्यालय में भी सम्पर्क किया जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.