टोल प्लाज पर रातभर चला सड़क सुरक्षा अभियान, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई
उरई, मई 17 -- उरई। संवाददाता सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण एवं आमजन को सुरक्षित यात्रा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से रात्रि में विशेष सड़क सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। डीएम राजेश कुमार पाण्डेय एवं एसपी विनय कुमार सिंह के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा विभिन्न टोल प्लाजा पर देर रात तक सघन चेकिंग अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान वाहन चालकों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई। जो चालक शराब पीकर वाहन चलाते पाए गए, उनके वाहनों को तत्काल साइड में खड़ा कराते हुए मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि शराब पीकर वाहन चलाना न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि स्वयं एवं अन्य लोगों के जीवन के लिए भी गंभीर खतरा है। यह भी पढ़ें- यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई, 30 वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.