मिर्जापुर, अप्रैल 11 -- मिर्जापुर। टोल प्लाजा हटाए जाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट पर शुक्रवार को भी कांग्रेसियों का चौथे दिन धरना जारी रहा। इस दौरान सपा और आप के नेताओं ने धरनास्थल पर पहुंचकर अपना समर्थन जताया। कहा कि इस मुद्दे पर हम दोनों दल कांग्रेस के साथ है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ. शिव कुमार पटेल, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भगवान दत्त पाठक ने अहरौरा और अष्टभुजा में टोल प्लाजा को हटाने की मांग की। कहा सरकार टोल प्लाजा के माध्यम से लोगों की गाढ़ी कमाई पर डाका डाल रही है। मांग की गई है कि 20 किलोमीटर के रेंज के अंदर रहने वाले लोगों को फ्री पास दिया जाए। उन्होंने नाराजगी जताई की चार दिन होने के बावजूद अबतक कोई जिम्मेदार अधिकारी मिलने नहीं आया है। सांसद, विधायक और अधिकारियों की मिली भगत से टोल प्लाजा चल रहे हैं। इस दौरान मीडिया प्रभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.